back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हुए मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी (लीड-2)

श्रीनगर, 11 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के एक जंगली इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और उसकी पहचान नए घुसपैठिए के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा, मारे गए आतंकवादी की पहचान बारामूला के वुसन पट्टन निवासी गुलजार अहमद गनई के रूप में हुई है। वह 2018 में पलायन कर गया था और अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घुसपैठ करने से पहले 3 साल 6 महीने तक वहां रहा। पुलिस ने एक ट्वीट में कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से कहा, मारा गया आतंकवादी नए घुसपैठ वाले आतंकी समूह का हिस्सा था। अन्य दो आतंकवादियों की तलाश जारी है। इससे पहले, पुलिस ने कहा कि एक आतंकवादी मारा गया और एक राइफल और तीन मैगजीन बरामद की गईं। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद सालिंदर वन क्षेत्र में गोलीबारी हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली बम ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन? धमाके के बाद उमर का नाम आया सामने, परिजनों ने दी सफाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में जम्मू-कश्मीर निवासी उमर के शामिल होने की आशंका जताई...
spot_img

Latest Stories

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵