back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने अदाणी मामले और राहुल गांधी के आरोपों पर इशारों-इशारों में दिया जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को लोकसभा में इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में PM मोदी पर कई आरोप लगाए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री ने बुधवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि विपक्ष कभी कहता है कि भारत कमज़ोर हो गया है और कभी कहते हैं कि भारत इतना मज़बूत हो गया है कि दूसरे देशों पर दबाव डालकर फ़ैसले करवा रहा है।

राहुल गांधी ने लगाया था आरोप

बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को श्रीलंका के इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के चेयरमैन के संसदीय समिति को दिए गए कथित गवाही का हवाला देते हुए आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी के दबाव में महिंद्रा राजपक्षे सरकार ने अदानी समूह को श्रीलंका में ठेके दिलवाए।

देश के उज्ज्वल के लिए पल-पल खपा दिया

PM मोदी ने कहा कि मोदी का भरोसा अख़बार की सुर्ख़ियों से नहीं पैदा हुआ। टीवी पर चमकते चेहरे से नहीं पैदा हुआ। मैंने जीवन खपा दिया है, पल-पल खपा दिया है, देश के उज्ज्वल के लिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे विश्वास के कवच को विपक्ष गालियों से नहीं भेद सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵