back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही की धमाकेदार कमाई, एडवांस बुकिंग का जानिए कलेक्शन

सनी देओल,वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसको लेकर दर्शक काफी उत्सुक है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘बॉर्डर’ के बाद अब ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघर में आने को तैयार है। लगातार फिल्म को प्रमोट किया जा रहा है। फिल्म के गाने फिल्म का ट्रेलर सब कुछ देखने के बाद दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शन इंस्टाग्राम पर भी काफी रील बना रहे हैं। अब फिल्म बॉर्डर 2′ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही इसने टिकट सेल के मामले में रिकॉर्ड तोडना भी शुरू कर दिया है।

एडवांस बुकिंग में दिखा कमाल 

बॉर्डर 2′ की एडवांस बुकिंग फिल्म की रिलीज से 4 दिन पहले 19 जनवरी को शुरू हुई है। खास बात यह है कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार दर्शक इस पर टूट पड़े और कुछ ही घंटों में टिकट बिक्री का अपने आपमें एक रिकॉर्ड बन गया। लगातार लोग इस दिन के लिए अपना टिकट बुक कर रहे हैं और पहले दिन ही पहला शो देखने के लिए उत्सुकता दिखा रहे हैं। 

‘बुक माय शो’ पर ‘बॉर्डर 2’ की बुकिंग के आंकड़े सामने आए.जिसके मुताबिक, फिल्म ने पिछले 24 घंटे में 44,490 टिकट बुक किए गए हैं. जबकि, फिल्म देखने के लिए 2 लाख 46 हजार लोग इंटरेस्टेड हैं।बॉर्डर 2 को रिलीज होने में अब भी 3 दिन का वक्त बचा है. फिलहाल जिस तेजी से एडवांस बुकिंग चल रही है, यह सनी देओल के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है।

लोगों ने दिखाया प्यार

फिल्म ने पहले दिन के लिए सिर्फ 2D से 1 करोड़, 61 लाख 48 हज़ार 376 का कारोबार कर लिया है। जबकि, टोटल 51 हजार 242 टिकट बेचे हैं. वहीं, 7224 शोज फाइनल हुए हैं. बात Dolby Cine की करें तो 81 लाख 38 हज़ार 371 ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। जहां से 20 हजार से ज्यादा टिकट खरीदे गए हैं और 3811 शोज फुल हो चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...