back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत अपनी नि:स्वार्थता की पहचान को सशक्त कर रहा: PM मोदी

PM मोदी ने आज अपने आवास पर तुर्किये में खोज, राहत एवं बचाव का कार्य करने पहुंची एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तुर्किये में राहत-बचाव कार्य के लिए गए भारतीय सहायता दल के साथ बातचीत की । मानवहित को सर्वोपरि बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी नि:स्वार्थता की पहचान को सशक्त कर रहा है। हम विश्व को परिवार मानते हैं और इसके सदस्य होने के नाते संकट के समय तेजी से मदद का हाथ पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

एनडीआरएफ की साख लगातार बढ़ रही 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने आवास पर तुर्किये में खोज, राहत एवं बचाव का कार्य करने पहुंची एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ की साख लगातार बढ़ रही है और लोगों का उनपर विश्वास बढ़ा है। आपदा या संकट के किसी समय पर लोग उनके कहे अनुसार काम करते हैं।

भारत के प्रति एक सद्भावना वाला रुख विकसित हुआ 

संकट के समय भारत की त्वरित प्रतिक्रिया को एक उपलब्धि मानते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है और भारत के प्रति एक सद्भावना वाला रुख विकसित हुआ है। तिरंगा देखकर लोगों में एक आशा जगती है। तिरंगे की इसी भूमिका को हमने यूक्रेन व अफगानिस्तान संकट तथा कोरोना काल में देखा है। अपने नागरिकों के साथ ही भारत ने अन्य देशों के नागरिकों की भी मदद की है।

राहतकर्मियों की भारतीय टीम में महिलाओं की उपस्थिति की सराहना

 प्रधानमंत्री ने राहतकर्मियों को अपने अनुभव का डॉक्युमेंटेशन करने के दायित्व का स्मरण कराते हुए कहा कि हमें रुकना नहीं है और अपने मानवीय चेहरे की ताकत को कई गुणा बढ़ाना है। हमने क्या-क्या सीखा, इससे आने वाले किसी संकट में मदद मिलेगी। राहतकर्मियों की भारतीय टीम में महिलाओं की उपस्थिति की भी प्रधानमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे आपदा से पीड़ित महिलाएं अपना दर्द बता पायीं हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में GST रिफॉर्म की खूबियां गिनाई, कहा- GST सुधार से सबको लाभ मिलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पीएम मोदी ने आज रविवार को देश के नाम संबोधन जारी किया। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कल...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵