back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस विधायक का बेशर्म बयान, कहा- खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप हो सकता है, BJP ने कार्यवाई की मांग की

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान 'खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप हो सकता है' ने भोपाल से दिल्ली तक सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। बीजेपी ने इसे अपराध और महिलाओं के खिलाफ घृणित सोच बताया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बार फिर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। जहां भोपाल से दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का नया मुद्दा बन गया है कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कथित तौर पर कहा कि खूबसूरत लड़की दिखे तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप हो सकता है, जिससे महिलाओं के सम्मान और समाज की संवेदनशीलता को ठेस पहुंची है। इस बयान की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और राजनीतिक दलों ने इसे गंभीर मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर हमला करना शुरू कर दिया। BJP ने इसे केवल बयान नहीं, बल्कि अपराध को सामान्य करने वाली विकृत मानसिकता बताया है।

”बीजेपी ने इस बयान को खतरनाक मानसिकता करार दिया”


बीजेपी ने इस बयान को महिला सम्मान और दलित समाज के खिलाफ खतरनाक मानसिकता करार दिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि इसे जुबान की फिसलन कहकर बचाया नहीं जा सकता, यह एक अश्लील, स्त्री विरोधी सोच का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ‘खूबसूरती’ के तराजू पर तौलकर अपराध को सामान्य बनाना न केवल गलत है, बल्कि यह समाज के लिए भी खतरनाक संकेत है। बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस बयान को बीमार मानसिकता बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला कि वह ऐसे बयान को नजरअंदाज करके महिला सम्मान को ठेस पहुंचा रही है।

”क्या यही कांग्रेस की असली सोच है?”


सबसे बड़ा राजनीतिक दबाव इस समय कांग्रेस नेतृत्व पर है, क्योंकि राहुल गांधी का आज मध्यप्रदेश दौरा है। भाजपा ने पूछा है कि क्या यही कांग्रेस की असली सोच है? क्या यही संविधान बचाओ की राजनीति है? भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से भी स्पष्ट जवाब मांगा है। पार्टी का कहना है कि अब चुप्पी नहीं चलेगी और कांग्रेस को या तो विधायक से सार्वजनिक माफी दिलानी होगी या उन्हें पार्टी से बाहर करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

आलू 9 रुपये किलो! जीतू पटवारी ने लाइव कॉल में दिखाया किसानों का कड़वा सच, केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अचारपुरा गांव में किसानों के बीच ‘खाट पंचायत’ लगाकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...