back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2026 से रिलीज होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने KKR के खिलाफ तोड़ी चुप्पी, कहा- कानूनी लड़ाई …

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद खबरें आईं कि मुस्तफिजुर KKR के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन अब इस पर खुद खिलाड़ी का रुख सामने आ गया है।

मुस्तफिजुर ने लीगल एक्शन लेने से किया इनकार

बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (CWAB) के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने बताया कि KKR के खिलाफ कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई पर चर्चा हुई थी, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान ने खुद इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। मिथुन के मुताबिक, मुस्तफिजुर नहीं चाहते कि इस मामले को कानूनी लड़ाई तक ले जाया जाए।

क्यों रिलीज किए गए मुस्तफिजुर? जानिए पूरा मामला

भारत और बांग्लादेश के बीच हाल के दिनों में रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। इसी बीच बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरों को लेकर भारत में विरोध शुरू हो गया। इस विवाद के बाद बीसीसीआई ने KKR को निर्देश दिए, जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दिया। 30 साल के मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था। अब तक वह 60 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 8.13 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 65 विकेट लिए हैं। अपनी स्लोअर गेंदों और यॉर्कर के लिए मुस्तफिजुर दुनियाभर में मशहूर हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भी बढ़ा विवाद

मुस्तफिजुर को IPL 2026 से निकाले जाने के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी बड़ा कदम उठाया है। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया है। बांग्लादेश चाहता है कि उसके मुकाबले भारत के बाहर कराए जाएं, लेकिन आईसीसी ने बोर्ड से अपने फैसले पर दोबारा सोचने को कहा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ग्रुप C में है, जिसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली भी शामिल हैं। बांग्लादेश को 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में और 1 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...