back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी, तीन दिन में छह फीसदी की लगाई छलांग

नयी दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों के दाम वाहन बिक्री के शानदार आंकड़ों के दम पर मंगलवार को 2.52 प्रतिशत की तेजी में बंद हुये। कंपनी के शेयरों में गत तीन दिनों में छह प्रतिशत की तेजी देखी गयी है। कंपनी ने मार्च सहित पूरे गत वित्त वर्ष बिक्री का शानदार आंकड़ा प्रस्तुत किया। वित्त वर्ष 22 में कंपनी ने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहन की श्रेणी में 3,70,372 इकाइयां बेचीं, जो वित्त वर्ष 21 में बेचे गये वाहनों की तुलना में 67 प्रतिशत अधिक है। गत माह टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में वार्षिक आधार पर 30 प्रतिशत अधिक 86,718 वाहनों की बिक्री की। गत साल के समान माह में यह आंकड़ा 66,462 पर था। सेमीकंडक्टर की किल्लत, वैश्विक स्तर पर कमोडिटी की कीमतों में तेजी और कोरोना संक्रमण की दो लहरों के बावजूद टाटा मोटर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी के शेयर इस साल अब तक आठ प्रतिशत टूटे हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को 458.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुये। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵