कौन हैं आदित्य साहू? जो बने झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए उनकी सियासी सफर और कितनी है संपत्ति

झारखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। आदित्य साहू को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

1

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। आदित्य साहू को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को रांची में राज्य भाजपा के चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद पूरे राज्य में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। धनबाद कोयलांचल से लेकर रांची तक कार्यकर्ताओं ने साहू को बधाई दी और मिठाइयां बांटी गईं।

ओबीसी समुदाय से आते हैं आदित्य साहू, सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश

आदित्य साहू ओबीसी समुदाय से आते हैं, इसलिए उनके चयन को सामाजिक संतुलन की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इससे पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र ने कहा, “आदित्य साहू लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके अनुभव से पार्टी को बड़ा लाभ मिलेगा। झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने साहू को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा। चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन से निकले व्यक्ति को अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और पार्टी की एकजुटता और कार्यक्षमता में इजाफा होगा। गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भी साहू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में झारखंड भाजपा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

कितनी है आदित्य साहू की संपत्ति?

फिलहाल उपलब्ध चुनावी हलफनामों के अनुसार आदित्य साहू के पास चल-अचल संपत्ति है, जिसमें जमीन, मकान और बैंक बैलेंस शामिल हैं। हालांकि उनकी संपत्ति को लेकर कोई बड़ा विवाद या असामान्य बढ़ोतरी सामने नहीं आई है। वे एक साधारण और सादा जीवन जीने वाले नेता माने जाते हैं।