back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे द्रास, कारगिल में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीर जवानों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को द्रास पहुंचे। उन्होंने कारगिल दिवस पर युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री अहम शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे। यह प्रोजेक्ट लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी। यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। यह 4.1 किमी लंबी है। इसका निर्माण निमू–पदुम–दारचा रोड पर करीब 15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाना है। इस सुरंग से सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित हो पाएगी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने भी शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि की।

प्रत्येक सेनानी को मैं श्रद्धांजलि देती हूं: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों के अदम्‍य साहस और असाधारण पराक्रम के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा सम्मान प्रकट करने का अवसर है। वर्ष 1999 में कारगिल की चोटियों पर भारत मां की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक सेनानी को मैं श्रद्धांजलि देती हूं और उनकी पावन स्मृति में नमन करती हूं। मुझे विश्वास है कि सभी देशवासी उनके त्याग और शौर्य से प्रेरणा प्राप्त करेंगे। जय हिन्द! जय भारत!”

जवानों का साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “आज कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर युद्ध में लड़ने वाले जवानों के अदम्य साहस को नमन करते हैं। उनकी देशभक्ति और देश के लिए दिए गए बलिदान के कारण ही हम सुरक्षित हैं। उनकी सेवा और बलिदान आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।”

कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर जवानों को याद किया है, उन्होंने लिखा , “कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है। कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया और कारगिल में पुन: तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया।” “आज “कारगिल विजय दिवस” पर इस युद्ध में अपने साहस से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं। आपके त्याग, समर्पण व बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा।”

 अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कांग्रेस को शर्म नहीं… शिवराज सिंह चौहान बोले- माफ़ी मांगना राहुल गांधी के भाग्य में लिखा है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵