back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज और कल दिल्ली के कई इलाकों में पानी की दिक्कत, जल बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कहां-कहां नहीं आएगा पानी

दिल्ली के लोगों को अगले दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि 12 और 13 जनवरी को राजधानी के कई इलाकों में जल आपूर्ति रहेंगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों को अगले दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि 12 और 13 जनवरी को राजधानी के कई इलाकों में जल आपूर्ति आंशिक या पूरी तरह से बाधित रहेगी। इसकी वजह अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई और मेंटेनेंस का काम है। जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी का भंडारण कर लें और जरूरत के हिसाब से ही पानी का इस्तेमाल करें।

क्यों प्रभावित होगी पानी की सप्लाई?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हर साल अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई की जाती है, ताकि पानी की गुणवत्ता बनी रहे और सप्लाई सिस्टम सुचारु रहे। इसी जरूरी मेंटेनेंस के चलते कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई रोकनी पड़ती है। बोर्ड का कहना है कि यह अस्थायी परेशानी है और काम पूरा होते ही सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

12 जनवरी को इन इलाकों में रहेगी पानी की कमी

12 जनवरी को जिन इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है, वे इस प्रकार हैं विजय नगर, तिमारपुर, मेटकाफ हाउस, मजनूं का टीला, खैबर पास, पुराना सचिवालय क्षेत्र, बुराड़ी गांव, संत नगर, बाबा कॉलोनी, कौशिक एन्क्लेव इब्राहिमपुर गांव और आसपास के इलाके इन क्षेत्रों के निवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है।

13 जनवरी को यहां भी होगी परेशानी

13 जनवरी को भी कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है। इनमें शामिल हैं बुराड़ी गांव, संत नगर, बाबा कॉलोनी, कौशिक एन्क्लेव इब्राहिमपुर गांव और आसपास के क्षेत्र जल बोर्ड ने इन इलाकों के लोगों से पहले से तैयारी करने को कहा है।

जरूरत पड़ने पर मिलेंगे जल टैंकर

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि पानी की ज्यादा कमी होने पर टैंकरों के जरिए जल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए लोग नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। केंद्रीय कंट्रोल रूम 1916, इदगाह क्षेत्र 23537397, 23677129, राजेन्द्र नगर 28742340, गुलाबी बाग और शास्त्री नगर 23650040, चंद्रावल WW-2 23819045, 23818525, 23810930, बुराड़ी जल आपातकालीन सेवा 27619244, जल बोर्ड की अपील- पानी का करें समझदारी से इस्तेमाल। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का दुरुपयोग न करें और इस दौरान संयम बरतें। बोर्ड ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और भरोसा दिलाया है कि मेंटेनेंस पूरा होते ही जल आपूर्ति व्यवस्था को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵