back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिरफ्तारी के डर से दुबई भागी पूजा खेडकर, रिपोर्ट में किया गया दावा

दिल्ली के कोर्ट ने एंटीसिपेटरी बेल की रद्द, इस मामले में जांच कर रही एजेंसी को दिए गए अपनी जांच बढ़ाने के आदेश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फर्जी डॉक्टूमेंट्स के आधार पर IAS अफसर बनी पूजा खेडकर अपनी गिरफ्तारी से बचने के डर से दुबई भाग गई है। यह दावा न्यूज 18 की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अगर यह सच है तो पुलिस उसको पकड़ने के लिए प्रशासन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाएगा।

एंटीसिपेटरी बेल देने से कोर्ट ने किया इनकार

दरअसल दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को पूजा को एंटीसिपेटरी बेल देने से मना कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि पूजा पर जो आरोप लगाए गए हैं वो गंभीर हैं और इन्हे गंभीर जांच की जरूरत है। दरअसल पूजा ने आवेदन में कहा था कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और उसे फंसाया जा रहा है।

जांच एजेंसी को जांच बढ़ाने के आदेश दिए गए

एडिश्नल सेशन जज देवेंद्र कुमार जंगाला ने जांच एजेंसी को अपनी जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो पता लगाएं कि क्या UPSC के अधिकारियों ने भी पूजा की इस धोखाधड़ी में उसकी मदद की है।

UPSC ने खेडकर की उम्मीदवारी रद्द की 

UPSC ने खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी है। UPSC ने पाया कि खेडकर पर परीक्षा नियमों और दिशानिर्देशों के उल्लंघन के आरोप सही थे। केंद्रीय सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने एक बयान में कहा कि, UPSC ने उपलब्ध रिकॉर्ड्स की सावधानीपूर्वक जांच की है और पाया है कि उसने CSE-2022 के नियमों का उल्लंघन किया है। CSE-2022 के लिए उसकी प्रारंभिक उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है और उसे UPSC की सभी भविष्य की परीक्षाओं/चयन प्रक्रियाओं से स्थायी रूप से वंचित कर दिया गया है।’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सात दिन के लिए गिरफ्तारी टली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बर्खास्त महिला ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 दिनों की बड़ी राहत दे दी है। अब दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵