नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से हैवानियत करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने 6 दिन की तलाश के बाद भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुठभेड़ में वह घायल हो गया और उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन बच्ची को जो जख्म उसने दिए हैं, उन्हें देखकर भोपाल AIIMS के डॉक्टर भी कांप उठे। बच्ची ICU में है और अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गौहरगंज में कर्फ्यू जैसा माहौल, जनता चाहती है मौत की सजा
22 नवंबर से लोग लगातार विरोध कर रहे थे। जगह-जगह सड़कें जाम, दुकानें बंद और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। लोग चाहते थे कि सलमान को जल्दी पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी सजा मिले। जैसे ही गिरफ्तारी की खबर आई, आधी रात को सैकड़ों लोग थाने के बाहर जुट गए। लोगों का कहना है इसे जनता को सौंप दो…हम न्याय करेंगे! शॉर्ट नहीं, फुल एनकाउंटर करो!”
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
21 नवंबर घटना के बाद आरोपी जंगल के रास्ते भोपाल पहुंचा गांधी नगर इलाके में एक रिश्तेदार के यहां छिपा था 500 पुलिसकर्मियों की टीम खोज में लगी थी सीसीटीवी में गोलगप्पे खाते हुए दिखा तो तलाश तेज हुई रास्ते में गाड़ी पंचर होने पर सलमान ने पुलिस की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की और फायरिंग की। जवाब में लगी गोली से वह घायल हो गया। बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले जाया गया था। पहाड़ी इलाका और सूने रास्तों का अपराधी ने फायदा उठाया। घटना के बाद गांव में दहशत है बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे स्कूल तक बंद घर-घर में सुरक्षा को लेकर चिंता शरीर पर गहरे घाव प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त अभी भी बेहोशी की हालत 6 महीने तक इलाज चलने की संभावना डॉक्टरों ने सर्जरी की है और लगातार निगरानी में रखा गया है।





