back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को करेंगी वाराणसी का दौरा, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रशासनिक अफसरों के अनुसार राष्ट्रपति की बाहरी सुरक्षा में जहां आठ आईपीएस तैनात रहेंगे. इसके अलावा आईपीएस अफसरों के नेतृत्व में 450 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल मौजूद रहेंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार 13 फरवरी को वाराणसी आएंगी. राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कवायद शुरू कर दी है. राष्ट्रपति के आने—जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग और मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले गलियों और सड़कों पर बैरियर भी लगाया गया है.

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर गंगा घाटों की साफ-सफाई और सजावट जारी

शहर में स्वच्छता अभियान के साथ गंगा घाटों की खास तौर पर साफ-सफाई और सजावट भी की जा रही है. राष्ट्रपति की सुरक्षा का खाका भी तैयार कर लिया गया है. पुलिस अफसरों ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के मानक के अनुरूप तैयारी की हैं.

किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रशासनिक अफसरों के अनुसार राष्ट्रपति की बाहरी सुरक्षा में जहां आठ आईपीएस तैनात रहेंगे. वहीं, आंतरिक सुरक्षा राष्ट्रपति के सुरक्षा कर्मी (प्रेसीडेंट्स बॉडी गार्ड्स) संभालेंगे. इसके अलावा आईपीएस अफसरों के नेतृत्व में 450 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल मौजूद रहेंगे.

साथ ही 80 सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर, 26 डिप्टी एसपी और 16 एडिशनल एसपी सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था में तैनात रहेंगे.दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान नौसेना के साथ ही जल पुलिस, पीएसी, बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान भी मुस्तैद रहेंगे.

बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर तक सड़क किनारे और सभी प्रमुख चौराहों-तिराहों पर क्षेत्रीय पुलिस, यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी. अग्निशमन व बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम भी सतर्क है. एलआईयू कर्मी भी आने—जाने वाले मार्ग पर चौकस रहेंगे.

Advertisementspot_img

Also Read:

आर्यन मान बने DUSU के नए प्रेसिडेंट, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी और वेतन भत्ता?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में इस बार ABVP ने धूम मचा दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵