back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मिले लोपसांग सांगे

गंगटोक, 22 फरवरी (हि.स.)। तिब्बत सरकार के निर्वासित प्रधानमंत्री लोपसांग सांगे ने आज मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से राजधानी गंगटोक के मिंतोकगांग स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेट की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अपनी पारंपरिक प्रथाओं, कला, ज्ञान और इतिहास के संरक्षण की आवश्यकता पर चर्चा की। यह जानकारी मुख्यमंत्री तमांग ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दी है। उन्होंने धर्मशाला की अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए तिब्बती प्रदर्शन कला सीखने के लिए सिक्किम से एक सांस्कृतिक समूह भेजने की सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपनी परंपरा और संस्कृति के संरक्षण के लिए मौखिक इतिहास के महत्व और युवा पीढ़ी को शिक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सिक्किम की यात्रा के लिए प्रधानमंत्री सांगे को धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री सांगे की सराहना की। वहीं, प्रधानमंत्री सांगे ने जानकारी दी कि बिहार सरकार ने बोधगया में नालंदा विश्वविद्यालय के प्रस्तावित निर्माण के लिए 60 एकड़ जमीन दान की है, जो प्राचीन विश्वविद्यालय पर आधारित होगी। उन्होंने उनके सत्कार के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री लोपसांग सांगे सिक्किम भ्रमण पर कल राजधानी गंगटोक पहुंचे है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵