back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज ही के दिन हुई थी प्रिंसेस डायना की डेथ, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

कहीं ना कहीं डायना की मौत के लिए आज भी पैपराजी को जिम्मेदार ठहराया जाता है। आखिरी समय में भी मीडिया का एक फोटोग्राफर शिकारी की तरह उनकी फोटो लेने के लिए उनका पीछा कर रहा था।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रिंसेस डायना की मौत आज से 27 साल पहले आज के ही दिन हुई थी। उनकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी । इस दौरान डायना के साथ डोडी फायद भी थे और उनके ड्राइवर हेनरी पॉल की भई इस दौरान मौत हो गई थी। इसको लेकर कई बार जांच की गई लेकिन कहा जाता है कि उनकी मौत पैपराजी के कारण हुई थी। इसका कारण है कि फोटोग्राफर राजकुमारी डायना और उनके प्रेमी की फोटे लेने के लिए शिकारी की तरह उनका पीछा करते रहे।

जीवन में डायना ने कुक, हेल्पर और दाई के रूप में किया काम

डायना का जन्म 1 जुलाई 1961 को नॉरफोक के सेनड्रिंघम में हुआ था। वो अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थी। स्कूली शिक्षा के बाद डायना ने लंदन में काम किया। डायना को पढ़ने लिखने का ज्यादा शौक नहीं था। उन्होंने कुक, किंडरगार्टन में हेल्पर और दाई के रूप में भी काम किया। उन्हें संगीत से विशेष लगाव था और पियानो बजाना जानती थी। माता-पिता के तलाक के बाद डायना अपने पिता और दो बहनों और एक भाई के साथ रहती थी। 24 फरवरी 1981 को डायना की सगाई प्रिंस ऑफ वेल्स के साथ हो गई। डायना की अंगूठी की कीमत 30 हजार पाउंड थी और उसमें 14 हीरे जड़े थे। उनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी खबर सुर्खियां बन जाती थी। सगाई के बाद 29 जुलाई 1981 को डायना ने प्रिंस चार्ल्स से शादी कर ली। शादी के समय डायना केवल 20 साल की थीं। 

शादी के बाद डायना के दो बेटे हुए प्रिंस विलियम्स और प्रिंस हैरी 

इसके बाद शादी को एक साल पूरा होने का बाद डायना ने बेटे प्रिंस विलियम्स को जन्म दिया। उन्होंने अपने बच्चों को साधारण परवरिश दी। बच्चों को शिक्षा के लिए उन्होंने स्कूल भेजना सही समझा। इसके बाद 15 सितबंर 1984 को प्रिंस हैरी को जन्म दिया। डायना के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थी, इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथों की नसें भी काट ली थी। लेकिन डायना ने हार नहीं मानी और इससे उभरी। उन्होंने सोशल वर्क किया और एड्स बीमारी को लेकर भी बहुत काम किया। वह 1992 में भारत आईं थी और आगरा के ताज महल गई थी।

जीवन में मीडिया ने दिया बहुत दखल 

मीडिया का उनके जीवन में बहुत दखल था। एक बार तो उनके बेडरूम तक घुस गए थे। उनकी निजी तस्वीरें लीक हो गई थी जिसके कारण वो परेशान रहने लगी थी। 31 अगस्त 1997 को अपने दोस्त डोडी अल फाएद के साथ डिनर पर जाने को निकली लेकिन फिर कभी वापस नहीं आई। वो लिमोजेन में सवार होकर निकली थी लेकिन कार का एक्सीडेंट होने के कारण उनकी मौत हो गई। कहते हैं कि मीडिया वाले उनकी प्रेमी के साथ फोटो लेने के लिए शिकारी की तरह उनका पीछा कर रहे थे। इस दौरान उनके ड्राइवर हेनरी पॉल की भी मौत हो गई थी।

क्या था रिवेंज ड्रेस का राज

29 नवंबर 1994 को लेडी डायना लंदन में वैनिटी फेयर की पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। ऑफ शोल्‍डर और स्‍वीटहार्ट नेकलाइन वाली ब्‍लैक ड्रेस और डायना का हेयरकट और नेकपीस सबकुछ काफी सेक्‍सी लग रहा था। डायना का वह बोल्‍ड लुक हर किसी के सामने पहली बार आया था। कार से उतरते हुए हर किसी ने डायना को देखा था। सर्पेन्टाइन गैलरी पर हुई वह पार्टी आज तक यादगार बनी हुई है। इस ड्रेस को ‘रिवेंज ड्रेस’ कहा गया क्‍योंकि इसी दिन प्रिंस चार्ल्‍स ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में शादी के बाहर रिलेशन बनाने की बात पहली बार स्‍वीकार की थी। चार्ल्‍स ने डॉक्‍यूमेंट्री, ‘चार्ल्‍स: द प्राइवेट मैन, द पब्लिक रोल,’ में सार्वजनिक तौर पर कैमिला पार्कर बाउल के साथ अपने अफेयर की बात मानी थी।

महारानी एलिजाबेथ ने जीवन में एक बार बहू की मौत पर झुकाया था सिर 

महारानी एलिजाबेथ ने अपने शासनकाल में कुछ ऐसे काम किए, जिन्‍होंने चौंका दिया। लेकिन उनकी एक प्रतिक्रिया तो अद्भुत थी, जो प्रिंसेस डायना की मृत्‍यु के समय की थी। इस समय पूरी दुनिया ने देखा कि सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी ने अपनी बहू की मृत्‍यु पर कैसी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पहली बार किसी के सामने सिर झुकाया था वो भी अपनी बहू की मौत पर। यहां तक कि प्रिंसेस डायना की मौत और उनके फ्यूनरल का यह समय महारानी एलिजाबेथ के लिए भी बेहद मुश्किल और दुखद था। उन्‍होंने भी प्रिंसेस डायना के अंतिम संस्‍कार के समय उनके सम्‍मान में अपना सिर झुका दिया था। महारानी एलिजाबेथ द्वारा इस तरह सार्वजनिक तौर पर पहली बार पहली सिर झुकाने की घटना का मुद्दा पूरी दुनिया में छा गया था. कुछ लोगों ने इसे उचित ठहराया था, तो कुछ ने गलत। 

मौत पर बरकरार है रहस्य

36 साल की उम्र में प्रिंसेस डायना कार दुर्घटना में मारी गई थीं। पेरिस में हुए इस हादसे में उनके दोस्त और मिस्र के फिल्म प्रोड्यूसर और प्लेब्वॉय डोडी अल फायद भी मारे गए थे। बताया जाता है कि इन दोनों को देखकर कुछ पत्रकार इनकी फोटोज लेना चाहते थे, जिनसे बचने के लिए ड्राइवर ने कार की स्पीड बढ़ा दी थी, लेकिन टनल में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस वक्त चर्चा थी कि प्रिंसेस डायना और डोडी का अफेयर चल रहा है।

प्रिंसेस डायना का कहना था कि वो एक स्वच्छंद व्यक्ति हैं, बहुत से लोगों को मेरा स्वतंत्र रहना पसंद नहीं है, लेकिन मैं ऐसी ही हूं’। उनके ऐसे विचारों से साफ था कि वो शाही परिवार के बंधनों को तोड़ फेंकना चाहती थीं। शाही परिवार की होने के बावजूद वो सामान्य लोगों की तरह जीना चाहती थीं। डायना कई चैरिटी कार्यों से जुड़ी थीं, जो शाही परिवार को पसंद नहीं था। इसी कारण उनकी पर्सनल लाइफ में दिक्कतें बढ़ती गईं और 28 अगस्त, 1996 में उनका और प्रिंस चार्ल्स का तलाक हो गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵