back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता : मंत्री भारत सिंह कुशवाह

राज्य मंत्री कुशवाह मंगलवार को ग्वालियर जिले के ग्रामों में विकास यात्रा के दौरान जन-संवाद कर रहे थे। उन्होंने ग्राम लखनौतीकलां, बडौरी और बरौआ में ग्रामीणों से सम्पर्क किया।

भोपाल,एजेंसी। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता ग्रामीण क्षेत्र में सुनिश्चित की जा रही है। यह हमारी पहली प्राथमिकता है।राज्य मंत्री कुशवाह मंगलवार को ग्वालियर जिले के ग्रामों में विकास यात्रा के दौरान जन-संवाद कर रहे थे। उन्होंने ग्राम लखनौतीकलां, बडौरी और बरौआ में ग्रामीणों से सम्पर्क किया। उन्होंने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी कारण से कोई पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित है, तो उसे तत्काल लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाये।

32 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास

राज्य मंत्री कुशवाह ने पात्र व्यक्तियों को योजनाओं के स्वीकृति-पत्र भी वितरित किये। विकास यात्रा में बडौरी ग्राम में 63 लाख और बरौआ ग्राम में 32 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।मंत्री कुशवाह ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय बडौरी का निरीक्षण भी किया। विद्यालय में उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को परखा और बच्चों को भोजन परोसा। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण विकास यात्रा में साथ थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵