back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गृहमंत्री अमित शाह ने कौशांबी को दी 612 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 612 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।शाह ने कहा कि राहुल गांधी कानून को नहीं मानना चाहते।

कौशांबी,एजेंसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 612 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा समेत अन्य विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कानून को नहीं मानना चाहते। उन्होंने संसद को नहीं चलने दिया। संसद में व्यवधान उत्पन्न करके देश की जनता का नुकसान किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कानून को नहीं मानना चाहते

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में गृहमंत्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014 में नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया। वर्ष 2019 में सपा) और बसपा एक हो गए। इसके बावजूद उप्र की जनता ने मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाया। 2022 में पुन: योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। कौशांबी की जनता से जानना चाहता हूं कि 2024 में आप क्या करने वाले हैं? इस दौरान जनसभा में उपस्थित जनसमुदाय ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

पहले उत्तर प्रदेश सबसे समृद्ध रहा है

इससे पहले शाह ने सम्राट अशोक समेत अन्य सम्राटों का जिक्र कर गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश सबसे समृद्ध रहा है। आज योगी के नेतृत्व में लगभग 612 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी जा रही है। मोदी जी ने हर सांसद को खेल महोत्सव का आयोजन करने की प्रेरणा दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम! राज्यसभा में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- हर संकट के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵