back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डाइनआउट के अधिग्रहण के साथ स्विगी ने हाई-एंड डाइनिंग मार्केट में किया प्रवेश

बेंगलुरु, 13 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उसने डाइनआउट का अधिग्रहण कर लिया है, लेकिन ये नहीं बताया कि कितने में। डाइनआउट का 20 शहरों में 50,000 रेस्तरां का नेटवर्क है। अधिग्रहण के बाद भी यह एक स्वतंत्र ऐप के रूप में काम करना जारी रखेगा। स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, टाइम्स इंटरनेट और संस्थापक टीम को इसका श्रेय जाना चाहिए कि यह अपने प्रोडक्ट्स, प्रौद्योगिकी और रेस्तरां भागीदारों का एक विशान अनुभव ग्राहकों को दे रहा है। एक बार अधिग्रहण पूरा हो जाने के बाद डाइनआउट के संस्थापक स्विगी से जुड़ जाएंगे। मजेटी ने कहा, अधिग्रहण से स्विगी को सिनर्जी का पता लगाने और हाई-यूज श्रेणी में नए अनुभव प्रदान करने का रास्ता खुलेगा। अंकित मेहरोत्रा, निखिल बख्शी, साहिल जैन और विवेक कपूर द्वारा 2012 में स्थापित, डाइनआउट लोगों को सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां खोजने, टेबल रिजर्व करने, चुनिंदा रेस्तरां में छूट और विशेषाधिकारों का आनंद लेने में मदद करता है। इस अधिग्रहण से स्विगी के रेस्तरां भागीदारों को अधिक ग्राहकों तक पहुंचने और उनके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी। डाइनआउट के सह-संस्थापक और सीईओ मेहरोत्रा ने कहा, इकोसिस्टम की स्विगी की गहरी समझ और एक बेहतर उपभोक्ता और रेस्तरां अनुभव के लिए हमारे साझा जुनून के साथ, हमारे संयुक्त बल इस उद्योग में एक समग्र मंच प्रदान करने में मदद करेंगे। पिछले 20 महीनों में, स्विगी ने इंस्टामार्ट का विस्तार किया है, इसकी त्वरित वाणिज्य किराना डिलीवरी 28 शहरों में और जिनी, इसकी पिकअप और ड्रॉप सेवा 68 शहरों में है। खाद्य वितरण मंच वर्तमान में उपभोक्ताओं को 520 से अधिक शहरों में 1,90,000 से अधिक रेस्तरां भागीदारों और स्टोरों से जोड़ता है। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵