back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर धान खरीदी को लेकर अड़ंगेबाजी का लगाया आरोप

रायपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को केंद्र सरकार पर धान खरीदी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने व्यवहारिक कठिनाइयां लाकर अड़ंगेबाजी का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने धान खरीदी को लेकर अड़ंगेबाजी की है। सीएम बघेल ने कहा कि अगर अड़ंगेबाजी की तो धान खरीदी कैसे होगी? पहले पुराने बारदाने में खरीदी की अनुमति दी। अब नए बारदाने में चावल जमा करने कह रहे हैं। पहले 60 लाख मीट्रिक टन चावल की अनुमति दी, लेकिन अब 24 लाख मीट्रिक टन की अनुमति मिली है। सीएम बघेल ने बयान दिया है कि अब एक बार फिर केंद्र सरकार से चर्चा की जाएगी। केंद्रीय खाद्य मंत्री से 26 फरवरी को मुलाकात करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵