back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर को राहत के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, मुंबई से जंतर मंतर तक उठी इंसाफ की आवाज

उन्नाव रेप मामले के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली राहत के खिलाफ कांग्रेस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उन्नाव रेप मामले के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली राहत के खिलाफ कांग्रेस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। 28 दिसंबर को मुंबई में युवक कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध करते हुए इंसाफ की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ऐसे फैसले महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं।

कांग्रेस का प्रदर्शन

मुंबई युवक कांग्रेस का यह प्रदर्शन सांताक्रूज से चर्चगेट तक लोकल ट्रेन यात्रा के दौरान किया गया। अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर यात्रियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों को उन्नाव रेप केस की जानकारी दी और आरोप लगाया कि दोषियों को संरक्षण मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक पीड़िता को पूरा न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

जंतर मंतर पर भी विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस का आरोप है कि दोषी को राहत मिलना न्याय व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। पार्टी नेताओं ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में किसी भी तरह की नरमी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे सरकारी नारों की सच्चाई पर भी सवाल उठाए। इस बीच दिल्ली के जंतर मंतर पर भी कुलदीप सेंगर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। यहां कई सामाजिक संगठनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कांग्रेस नेता उदित राज भी प्रदर्शन में पहुंचे और कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से पीड़िता के साथ खड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट पीड़िता को न्याय जरूर दिलाएगा। जंतर मंतर पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कुलदीप सेंगर के समर्थन में एक महिला बैनर लेकर पहुंची। इस दौरान हल्की झड़प भी हुई। वहीं उन्नाव रेप पीड़िता की मां ने भावुक होकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए और उनके बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर उनके बच्चों के साथ मारपीट की गई और उनकी सुरक्षा भी हटा दी गई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने बच्चों को सुरक्षा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने दोषी को कड़ी सजा देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...