back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: EC ने दिए आदेश, आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों का 48 घंटे में विज्ञापन द्वारा दें स्पष्टीकरण

Jaipur: निष्पक्ष एवं भयमुक्त विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार अनूठा नवाचार किया है।

जयपुर, हि.स.। निष्पक्ष एवं भयमुक्त विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार अनूठा नवाचार किया है। जिसके तहत आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाए जाने पर राजनीतिक दलों को प्रमुख समाचार पत्रों एवं प्रमुख न्यूज़ चैनल में विज्ञापन प्रकाशित एवं प्रसारित कर अपना स्पष्टीकरण जारी करना होगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने दिए आदेश

उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश की अनुपालना की जा रही है। जिसके तहत राजनीतिक दल द्वारा अभ्यर्थी के रूप में चुने गए आपराधिक मामलों वाले व्यक्ति से संबंधित सूचना के साथ-साथ ऐसे चयन के कारण सहित बिना आपराधिक पूर्ववृत्त वाले अन्य व्यक्तियों को अभ्यर्थी के रूप में क्यों नहीं चुना गया?

साथ ही इससे संबंधित विवरण अभ्यर्थी का चयन किए जाने के 48 घंटों के भीतर अथवा नाम निर्देशन प्रारम्भ होने की तिथि से दो सप्ताह पूर्व नहीं हो, सलन्न फॉर्मेट सी-7 में समाचार पत्र में प्रकाशन किया जायेगा। उक्त प्रकाशन एक बार राष्ट्रीय समाचार पत्र में तथा एक बार स्थानीय समाचार पत्र में किया जाना आवश्यक होगा।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाला विज्ञापन प्रकाशित एवं प्रसारित करना होगा

उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय और स्थानीय समाचार-पत्र का चयन करते समय आयोग के निर्देश की पालना सुनिश्चित करनी होगी। इसके अतिरिक्त सी-7 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी प्रकाशित किया जाएगा एवं साथ ही नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार राजनैतिक दलों द्वारा यह सूचना अपनी वेबसाइट के होमपेज भी प्रदर्शित करनी होगी। होमपेज पर एक कैप्शन जिसमें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार लिखा हो भी प्रदर्शित करना आवश्यक होगा।

फार्मेट सी-8 रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली भेजनी होगी

राजनीतिक दल को आपराधिक पूर्ववृत्त वाले अभ्यर्थियों के संबंध में फॉर्मेट सी-7 में प्रकाशन की सूचना अभ्यर्थी के चयन के 72 घंटों के भीतर अथवा नाम निर्देशन प्रारम्भ होने की तिथि से कम से कम दो सप्ताह पूर्व, जो भी पहले हो फार्मेट सी-8 में रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को भेजनी होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵