back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सड़क सुरक्षा पर लोगों को जागरूक करे प्रशासन :सांसद सुरेश कश्यप

सासंद सुरेश कश्यप ने शनिवार को शिमला के बचत भवन में जिला की सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक के दौरान यातायात और सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागों को विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए।

शिमला, एजेंसी। सासंद सुरेश कश्यप ने शनिवार को शिमला के बचत भवन में जिला की सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक के दौरान यातायात और सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागों को विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारियों से कहा कि तेज रफ्तार पर सख्ती बरतें। लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रोत्साहित करें। ग्रामीण स्तर तक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर उन्होंने बल दिया

उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। वर्तमान दौर में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता न होने या लापरवाही के कारण कई लोग अकाल मौत का ग्रास बन रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है।

सुरेश कश्यप ने जिला के विभिन्न स्थानों पर ट्रेफिक को लेकर पेश आ रही समस्याओं पर भी अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जहां बजट की कमी होगी उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
बैठक में 13 सूत्रीय कार्यसूची पेश की गई। इन सभी पर क्रमवार विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत जिला में सड़क सुरक्षा से संबंधित गतिविधयां आयोजित करने, दुर्घटना से संबंधित आंकड़ों की निगरानी करने, दुर्घटना के कारणों की जांच और अध्ययन करने आदि पर विचार विमर्श किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...