back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अष्टभुजा देवी एवं कालीखोह मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रोप-वे सेवा की गई शुरू

पर्यटन मंत्री सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर स्थानीय लोंगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार को आय भी प्राप्त होगी।

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में स्थित अष्टभुजा देवी मंदिर और कालीखोह मंदिर के दर्शन के लिए पीपीपी मॉडल पर रोप-वे सेवा शुरू कर दी गई है। इससे विन्ध्याचलधाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को दर्शन करने में आसानी होगी। यह जानकारी शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोप-वे की शुरुआत
पर्यटन मंत्री सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर स्थानीय लोंगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार को आय भी प्राप्त होगी। भविष्य में रोप-वे सेवा की लोकप्रियता एवं सफलता को देखते हुए पर्यटन की दृष्टि से अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर चरणबद्ध रूप से रोप-वे सेवा शुरू करायी जाएगी। विन्ध्याचलधाम पौराणिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्षभर श्रद्धालुओं का यहां आना-जाना लगा रहता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए प्रसिद्ध मंदिरों के आसानी से दर्शन के लिए रोप-वे सेवा की शुरुआत की गई है। इससे वृद्ध श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। मंत्री ने बताया कि अष्टभुजा मंदिर के दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 60 रुपये तथा कालीखोह मंदिर के लिए 40 रुपये का भाड़ा निर्धारित किया गया है। रोप-वे की सेवा प्रातः 07ः30 बजे से सूर्यास्त तक उपलब्ध होगी। यह दोनों स्थान विंध्य त्रिकोण यात्रा के अंतर्गत आते हैं। श्रद्धालुओं के यात्रा की सुविधा के लिए समस्त इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षित यात्रा की विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रमुख शहरों में हेलीपोर्ट की सुविधा शुरू किए जाने पर विचार
पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख शहरों- आगरा, मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज में हेलीपोर्ट की सुविधा शुरू किए जाने पर काम किया जा रहा है। विन्ध्याचल में रोप-वे शुरू करने के बाद बरसाना और प्रयागराज में भी रोप-वे की सेवा शुरू की जाएगी। चित्रकूट में रोप-वे की सेवा पहले से ही संचालित है। बाकी शहरों में यह सेवा क्रमिक रूप से शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। हेलीपोर्ट एवं वॉटर स्पोर्ट का कार्य प्रगति पर है। पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ने से पर्यटन सेक्टर में रोजगार के साथ ही राजस्व अर्जन भी बढ़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mirzapur: अब बड़े पर्दे पर आएंगे गुड्डू-मुन्ना-कालीन भैया, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की रिलीज डेट हुई तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ओटीटी...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵