back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांबा पुलिस की चोरों के विरुद्ध दबिश जारी, एक चोर काबू, बाइक बरामद

पुलिस ने चोरों और नशा तस्करों पर अपनी मुहिम को लगातार जारी रखा हुआ है। पुलिस प्रमुख बेनाम तोष के निर्देशों पर पुलिस ने एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार कर चोरी की एक अन्य घटना को बरामद करने में सफलता मिली।

सांबा, एजेंसी। जिला पुलिस ने चोरों और नशा तस्करों पर अपनी मुहिम को लगातार जारी रखा हुआ है। जिला पुलिस प्रमुख बेनाम तोष के निर्देशों पर पुलिस ने एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार कर चोरी की एक अन्य घटना को बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी चोर की पहचान बशीर अहमद पुत्र मिर्जा खान निवासी धामा तहसील मजल्टा जिला उधमपुर ए/पी गोले गुजराल, गुर्जर बस्ती जम्मू के रूप में हुई है, जो सांबा और जम्मू जिलों में चोरी करता था। सीसीटीवी कैमरों की जद में आने के बावजूद यह बच निकला लेकिन अब सांबा पुलिस के हत्थे यह चोर चढ़ा है।

चोरी की बाइक बरामद कर ली

जानकारी के अनुसार बाडी ब्राह्मणा पुलिस ने एफआईआर नंबर 35/2023 आईपीसी की धारा 379 के गुत्थी सुलझा ली है और चोरी की बाइक बरामद कर ली है। इसमें शिकायतकर्ता मो. फारूक पुत्र शैल दिन निवासी संधि तहसील और जिला जम्मू ने अपनी बाइक चोरी की रिर्पोट करवाई थी। एसएसपी सांबा बेनाम तोष ने बताया कि सांबा पुलिस ने डेढ़ माह के भीतर 36 चोरों को गिरफ्तार कर चोरों के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। चोरी के 17 मामलों को सुलझाया गया है और टीमें लगातार अपनी मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं। फरार कुख्यात चोरों को पकड़ने के लिए अन्य राज्यों में टीमों को भेजा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...