back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एकादशी पर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी पर भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। CM नायडू ने शोक जताया और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के मौके पर दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में भक्त भगवान वेंकटेश्वर के वार्षिक कार्तिक उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे।

भीड़ बढ़ने से मचा हड़कंप, कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन भीड़ नियंत्रण में नाकाम रहा। अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कुछ लोग गिर पड़े, जिससे भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गए और दम घुटने या दबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को पास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर के चारों ओर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि हालात पर नियंत्रण रखा जा सके।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख, दिए जांच और राहत के निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा, “काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” सीएम ने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करें। राज्य सरकार ने इस हादसे की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 रुपये दे रही है इस राज्य की सरकार, जिन किस किस राज्य में है ऐसा प्रावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जहां एक ओर यह सच है कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर यह भी उतना...
spot_img

Latest Stories