back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Ajay: इजरायल से 235 भारतीयों की दूसरी उड़ान वतन लौटी, विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन ने की अगवानी

New Delhi: केंद्र सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत तनावग्रस्त इजराइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट आज नई दिल्ली पहुंच गई। विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर सभी की अगवानी।

नई दिल्ली, हि.स.। केंद्र सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत तनावग्रस्त इजराइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट आज सुबह नई दिल्ली पहुंच गई। विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर सभी की अगवानी की। हमास के इजरायल पर हमले के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। दोनों के बीच इस महीने की 7 तारीख से लड़ाई जारी है।

ऑपरेशन के पहले चरण में यात्रियों का पहला दल शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा

भारत ने इजरायल में फंसे अपने लोगों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है। इस ऑपरेशन के पहले चरण में यात्रियों का पहला दल शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा था। शुक्रवार रात 11ः02 बजे इजरायल की राजधानी तेल अवीव से भारतीयों के दूसरे दल को लेकर विमान ने उड़ान भरी। 235 लोगों के इस दल में दो शिशु भी हैं। यह विमान आज सुबह नई दिल्ली पहुंचा।

इजरायल के सफेड स्थित इलान यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे भारतीय छात्र सूर्यकांत तिवारी का कहना है कि इजरायल में खौफ का माहौल है। स्थिति बेहद खराब है। वह वतन आकर खुश हैं। इसके लिए भारत सरकार का धन्यवाद।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵