back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाबतपुर एयरपोर्ट पर असदुद्दीन ओवैसी ने पढ़ी नमाज, हैदराबाद रवाना

वाराणसी, 21 फरवरी (हि.स.)। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ समय के ठहराव के दौरान वीआईपी लाउंज में नमाज पढ़ी। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत खान के आजमगढ़ माहुल बाजार स्थित पैतृक आवास पर आयोजित निकाह समारोह में भाग लेने के बाद आवैसी एयरपोर्ट पर हैदराबाद जाने के लिए आये थे। नमाज के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन ओवैसी ने बात नहीं की। कुछ समय अपने पार्टी के नेताओं का हालचाल लिया और अपरान्ह 1.15 बजे इंडिगो एयरलाइंस के विमान से गतंव्य की ओर रवाना हो गये। पार्टी के नेताओ ने बताया कि ओवैसी प्रदेश अध्यक्ष के बेटी के निकाह में शामिल होने आजमगढ़ आये थे। बता दें कि सुभासपा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के साथ मिलकर एआईएमआईएम वर्ष 2022 में प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिरकत करेगी। ओवैसी के आजमगढ़ दौरे से राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी भी होने लगी है। माना जा रहा है कि तीनों पार्टियां मिलकर मुस्लिम, राजभर और यादव मतों में सेंधमारी करेंगी। इसका नुकसान समाजवादी पार्टी को अधिक होगा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵