back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशिया कप में भारत-पाक के बीच फिर होगी टक्कर, 21 सितंबर को दुबई में होगा महामुकाबला

पाकिस्तान और यूएई के बीच खेले गए एशिया कप के 10वें मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज कर सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब पाकिस्‍तान का मुकाबला भारत से तय हो गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। बुधवार को खेले गए 10वें मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएई को 41 रनों से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ ही मेजबान यूएई का टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो गया है। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंच चुकी हैं, जिससे इनके बीच एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला तय हो गया है। यह बहुप्रतीक्षित मैच अब 21 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

एशिया कप में फिर आमने-सामने भारत-पाक

इस बार एशिया कप में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीमें थीं। भारत ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर सबसे पहले सुपर-4 में जगह बना ली थी। वहीं, ओमान की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी थी। बच रही थी जंग पाकिस्तान और यूएई के बीच, जिसमें पाकिस्तान ने यूएई को 41 रनों से हराया और सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंच चुकी हैं, जिससे एक और बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 

पिछली भिड़ंत में भारत ने की थी शानदार जीत दर्ज 

ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस मैच के बाद मैदान के बाहर काफी विवाद खड़ा हो गया। मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस पर आईसीसी से शिकायत की और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की। आईसीसी ने यह मांग ठुकरा दी, जिसके बाद पाकिस्तान ने अगला मैच यानी यूएई के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार करने का संकेत दिया। पाकिस्तानी टीम करीब एक घंटे की देरी से स्टेडियम पहुंची। हालांकि, अंततः मैच हुआ और पाकिस्तान ने जीत दर्ज कर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की की।

एशिया कप में भारत-पाक का अब तक का सफर

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अब तक के सफर पर गौर करें तो टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ मुकाबले से की थी। इस मैच में सूर्या ब्रिगेड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को ओमान के खिलाफ होगा।

वहीं, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच ओमान के खिलाफ खेला, जिसमें उसे जीत मिली। दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीसरे मैच में उसने यूएई को हराकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया। यूएई को टूर्नामेंट में अब तक दो हार और एक जीत मिली है, जबकि ओमान ने दोनों मैच गंवाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵