back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संदेशखाली केस में SC ने ममता सरकार को दिया बड़ा झटका, कहा- सरकार कुछ लोगों को बचाने में क्यों ले रही दिलचस्पी

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। SC ने कहा कि सरकार कुछ लोगों को बचाने में क्यों दिलचस्पी ले रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा संदेशखाली मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही ममता सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा कि आखिर किसी को बचाने की जरूरत क्या है। आखिर सरकार क्यों किसी को बचाना चाह रही है। इस दौरान अदालत ने कहा कि इस केस में टीएमसी का एक नेता भी शामिल है। इसके बावजूद आपने कुछ नहीं किया। बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में ममता सरकार का पक्ष रखा।

जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की बेंच ने की सुनवाई

इस मामले की सुनवाई जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने किया। जिसमें उन्होंने कहा कि ये सभी मामले संदेशखाली से जुड़े हैं। आपने आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। अदालत ने 10 अप्रैल को दिए गए हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने जो बातें कही है उसमें कोई गलती नहीं है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने ममता सरकार का रखा पक्ष

अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में कहा कि हाईकोर्ट ईडी के अधिकारियों पर हमले के मामले में सीबीआई जांच करने को कह सकता था, लेकिन अदालत ने राशन घोटाले को भी सीबीआई को सौंप दिया। जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राशन घोटाले की पूरी निष्पक्षता से जांच कराई। इसके अलावा संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने के मामले में भी जांच की गई। इस संबंध में कुल 42 चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके बाद भी उच्च न्यायालय ने बिना कोई वजह बताते हुए केस सीबीआई को ट्रांसफर क्यों कर दिया?

सरकार कुछ लोगों को बचाने में क्यों ले रही दिलचस्पी- सुप्रीम कोर्ट

इसपर बेंच ने कहा कि आखिर सरकार कुछ लोगों को बचाने में क्यों दिलचस्पी ले रही है। इसके अलावा अदालत ने ये भी पूछा कि मामले में शामिल लोगों को कब गिरफ्तार किया गया था। इसकी जानकारी 29 अप्रैल को ही मांगी गई थी। तब भी कोर्ट ने पूछा था कि आखिर ममता सरकार आरोपी टीएमसी नेता व दबंग शाहजहां शेख को क्यों बचाना चाहती है। जिसके बाद बंगाल सरकार की ओर से पेश वकील जयदीप गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां गलत है। क्योंकि सरकार ने सभी संभव कदम उठाये हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में SIR पर बड़ा बवाल, चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर BLO का देर रात तक प्रदर्शन, ममता बनर्जी ने दिया समर्थन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR - Special Intensive Revision) को लेकर राजनीतिक घमासान तेज़ हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵