back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के साथ तेजस्वी ने खेला बैडमिंटन, देखें वीडियो

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला।

पटना, एजेंसी। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर बैडमिंटन खेलते हुए नजर आये हैं। दरअसल तेजस्वी यादव ने बुधवार सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेला। नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में तेजस्वी नीतू चंद्रा के साथ शॉट्स लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा नजर आ रही हैं। वह भी तेजस्वी के साथ बैडमिंटन खेल रही हैं।

ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
वीडियो शेयर कर हुए उन्होंने लिखा है कि खेल नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा- “बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला। जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता। खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारा व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है।” बता दें कि तेजस्वी यादव पहले भी बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं।खेलकूद उन्हें पसंद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Politics: कांग्रेस विधायकों में उठी RJD से दूरी की मांग, महागठबंधन पर उठे सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में महागठबंधन के टूटने की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस के अधिकतर विधायक और कई नेता अब राष्ट्रीय जनता...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...