back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कीमतों में स्थिरता, जमाखोरी पर नियंत्रण के लिए शहबाज ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक

इस्लामाबाद, 9 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश में चीनी की कीमतों को स्थिर करने और जमाखोरी को नियंत्रित करने के लिए चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनके कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यालय ने एक बयान में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि पहली प्राथमिकता घरेलू मांग को पूरा करना और लोगों के लिए चीनी की कीमतों को स्थिर करना है। शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठाने का भी निर्देश दिया। बयान में कहा गया है कि उन्होंने संबंधित विभागों को जमाखोरों, अवैध मुनाफाखोरों और चीनी की आर्टिफिशियलशॉर्टेज पैदा करने वाले अन्य कारकों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया। बयान के अनुसार, शरीफ उपायों के कार्यान्वयन पर खुद को अपडेट रखेंगे, साथ ही कहा कि किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...