back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में 10वीं तक के स्कूल सोमवार से खुलेंगे, मुख्यमंत्री ने उपद्रवी तत्वों को चेतावनी दी

हुब्बाली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक में इन दिनों हिजाब विवाद से माहौल गर्माया हुआ है और कल से 10वीं तक के स्कूलोंे के खुलने के मद्देनजर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उपद्रवी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। श्री बोम्मई ने रविवार को पत्रकारों से कहा हमारे अधिकारी सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे संदेशों पर निगरानी रख रहे हैं और अपने स्तर पर भी सूचनाएं जुटा रहे हैं। मेरी पहली जिम्मेदारी यह तय करना है कि स्कूल और कॉलेज जल्दी से जल्दी खुल जाएं और इनमें सीखने के लिए एक शांत तथा सद्भावनापूर्ण माहौल बन जाए। छात्रों को मार्च में होने वाली परीक्षाओें पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए और बाकी काम जांच एजेंसियों की तरफ से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, राज्य में कल (सोमवार) से हाई स्कूल फिर से खुल रहे हैं। जिला आयुक्तों और स्कूल प्रबंधन से शांति बैठकें करने को कहा गया है और कक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से चलेंगी। श्री बोम्मई ने कहा कि सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के बाद जल्द ही कॉलेजों को फिर से खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा, कॉलेज पहले की तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में काम करेंगे। स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलना हमारी पहली प्राथमिकता है। मैंने शिक्षा मंत्री से रिपोर्ट मांगी है और उसके आधार पर फैसला लिया जाएगा। श्री बोम्मई ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को कोविड के कारण बहुत नुकसान हुआ है और बजट के माध्यम से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, बजट पेश करते समय आर्थिक प्रगति, लोगों के कल्याण और वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा। हमारे राजस्व संग्रह में सुधार हो रहा है और सबसे कम तथा सबसे गरीब व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। –आईएएनएस जेके

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵