back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रिटेन से हैदराबाद पहुंची महिला के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए

हैदराबाद, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन से हैदराबाद पहुंची एक 35 वर्षीय महिला कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। महिला को तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान (टीआईएमएस या टिम्स) में आइसोलेट कर दिया गया है और उसके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से तो संक्रमित नहीं है। जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी. श्रीनिवास राव ने संवाददाताओं को बताया कि महिला की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी है और उसमें कोई लक्षण नहीं हैं। जोखिम वाले देशों से हैदराबाद पहुंचने वाले यात्रियों के बीच यह पहला कोविड पॉजिटिव मामला देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि बुधवार को ब्रिटिश एयरवेज द्वारा राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल 206 और सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा 119 यात्री पहुंचे। 35 वर्षीय महिला को छोड़कर, सभी यात्री की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला को जोखिम वाले देशों से आने वाले कोविड-19 पॉजिटिव यात्रियों को आइसोलेट या अलग-थलग करने के लिए सरकार द्वारा नामित सुविधा टिम्स में स्थानांतरित कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने हैदराबाद हवाई अड्डे पर निगरानी को मजबूत किया है और 12 जोखिम वाले देशों से आने वाले सभी यात्रियों का कोविड परीक्षण किया जा रहा है। नए वैरिएंट के मद्देनजर जोखिम वाले देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल सहित यूरोपीय देश शामिल हैं। यात्रियों को कोविड-19 परीक्षणों के परिणाम प्राप्त होने तक हवाई अड्डे पर इंतजार करना होगा। केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि यात्री का टेस्ट निगेटिव आता है, तो उन्हें सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन करना होगा। आठवें दिन उनका पुन: परीक्षण किया जाएगा और यदि वे निगेटिव पाए जाते हैं, तो उन्हें अगले 7 दिनों तक स्वयं ही निगरानी करनी होगी। पॉजिटिव पाए जाने वालों को विशेष एम्बुलेंस द्वारा टिम्स भेजा जाएगा। ऐसे मामलों को आइसोलेट करने के लिए गाचीबोवली में टिम्स बिल्डिंग की दो मंजिलें रिजर्व रखी गई हैं। उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे और इसके परिणाम तीन दिनों में प्राप्त किए जा सकते हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के लंबे वीकेंड पर भीड़ से दूर, इन 6 डेस्टिनेशन पर लें घूमने का मजा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप गणतंत्र दिवस के आने वाले लंबे वीकेंड में जल्दी और बिना किसी तनाव के कहीं घूमने का मन बना...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵