back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Train Accident: यूपी में दो मालगाड़ियों की टक्कर, 5 ट्रेन निरस्त- कई ट्रेनों के बदले गए रूट

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गभड़िया ओवर ब्रिज के नीचे दोनों मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसके आठ डिब्बे बेपटरी होकर अप और डाउन ट्रैक पर फैल गए।

सुल्तानपुर, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में आठ डिब्बे बेपटरी होकर अप और डाउन ट्रैक पर फैल गए। इससे लखनऊ और वाराणसी रेल ट्रैक बाधित हो गया। कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हादसे में चार लोको पायलट घायल हुए हैं। इसमें एक के सिर में पांच टांके लगे हैं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दो को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

लोको पायलट की लापरवाही के कारण दुर्घटना!

स्टेशन मास्टर एसएस मीना ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाराणसी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई। उसे होम सिग्नल पर रोकने का संकेत दिया गया था। फिलहाल, जांच के बाद ही दुर्घटना के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

राहत व बचाव कार्य जारी 

गुरुवार सुबह लोको पायलट अनिल कुमार सुलतानपुर से मालगाड़ी लेकर मुगलसराय की ओर जा रहे थे, तभी वाराणसी की ओर से लोको पायलट आरके गुप्ता मुगल सराय की ओर से मालगाड़ी लेकर उसी ट्रैक पर आ गया। नतीजा ये हुआ कि रेलवे स्टेशन से 25 कदम की दूरी पर स्थित गभड़िया ओवर ब्रिज के नीचे दोनों मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसके आठ डिब्बे बेपटरी होकर अप और डाउन ट्रैक पर फैल गए। इससे लखनऊ और वाराणसी रेल ट्रैक बाधित हो गया है। कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल समेत अन्य विभाग के अफसर मौके पर रेल यातायात सामान्य बनाने में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल का जायजा लेने और राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर एसडीएम सीपी पाठक मौके पर पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

इन ट्रेनों का रूट परिवर्तित

रेलवे के अनुसार इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन रायबरेली, प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएगी। कोटा-पटना एक्सप्रेस लखनऊ से प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएगी। इसी तरह फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन भी वाराणसी जाएगी। वाराणसी को जाने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त की गई हैं।

हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन, बेगमपुरा एक्सप्रेस एवं देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएगी। फ़ैजाबाद एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी मेल, सरयू एक्सप्रेस अप-डाउन, वाराणसी पैसेंजर ट्रेन कैंसिल की गई है। महामना एक्सप्रेस ट्रेन प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएगी। मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस ट्रेन जौनपुर होकर प्रयागराज जाएगी। बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन प्रतापगढ़ होकर लखनऊ जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

थाईलैंड में भयानक ट्रेन हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। थाईलैंड में बुधवार, 14 जनवरी की सुबह एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजधानी...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵