back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कपिल शर्मा के कनाडा कैफे में फायरिंग पर अक्षय कुमार का करारा तंज, कहा- ‘इतनी कमाई है कि…’

बॉलीवुड स्‍टार अक्षय कुमार हमेशा की तरह कपिल शर्मा शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के फिनाले में गेस्ट बनकर गए और कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर फायरिंग की घटना पर करारा कटाक्ष किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कपिल शर्मा अक्सर सितारों की लग्जरी लाइफस्टाइल और कमाई पर चुटकी लेते रहे हैं। अब बारी आई अक्षय कुमार की, जिन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के फिनाले में गेस्ट बनकर आते ही कपिल की कमाई पर मजेदार तंज कसा। उन्होंने कनाडा में कपिल के कैफे में हुई फायरिंग को जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में सभी को खूब हंसाया।

अक्षय कुमार हमेशा की तरह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के फिनाले में गेस्ट बनकर आए और कपिल शर्मा के साथ सोफे पर बैठकर जमकर मस्ती की। दोनों ने मजेदार पल साझा किए। बातचीत के दौरान अक्षय ने कनाडा में कपिल के कैफे में हुई फायरिंग पर भी चुटकी ली, जिससे हंसने वालों की भरमार हो गई।

अक्षय कुमार ने किया कटाक्ष 

अक्षय कुमार ने फायरिंग की घटना पर मजाकिया अंदाज में कहा, “यह तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर कर चुका है, उससे पहले सोनी पर और उससे पहले कलर्स पर। अभी दो फिल्में कर रहा है, अपना रेस्टोरेंट भी खोल लिया और इतनी आमदनी है कि वहां गोलियां भी चली!” 

बता दे कि, कपिल शर्मा तब से सुर्खियों में हैं जब उनके कैफे में दूसरी बार फायरिंग हुई। कनाडा में गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर की नई ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

कैफे पर दूसरी बार फायरिंग और धमकी

धमकी भरे ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने चेतावनी दी है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे मारा जाएगा। कथित ऑडियो क्लिप में हैरी ने कहा, “पहली और दूसरी फायरिंग कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर इसलिए हुई, क्योंकि उन्होंने नेटफ्लिक्स शो के लॉन्च पर सलमान खान को आमंत्रित किया था।” 

सलमान खान लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के कारण पुलिस सुरक्षा में हैं, लेकिन यह पहली बार है कि किसी को सिर्फ उनके साथ काम करने पर ऐसी धमकी मिली हो।

कपिल शर्मा की बढ़ाई सुरक्षा

क्राइम ब्रांच ने इन धमकियों के बाद तुरंत कार्रवाई की और कपिल शर्मा से पूछताछ की कि क्या उन्हें किसी समय इस गैंग से धमकी या फिरौती की कॉल मिली है। कॉमेडियन ने साफ़ कहा कि उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर कपिल शर्मा को संरक्षण दिया गया है, और पुलिस अधिकारी उनके जीवन पर संभावित खतरे का आकलन कर सतर्क हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...