back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel-Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने हमास और रूस को बताया लोकतंत्र का दुश्मन

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास और रूस को लोकतंत्र का दुश्मन बताया।

वाशिंगटन, हि.स.। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास और रूस को लोकतंत्र का दुश्मन बताया। ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम टेलीविजन संबोधन में उन्होंने कहा कि हमास और रूस दोनों लोकतंत्र को नष्ट करने पर तुले हैं। बाइडन ने यूक्रेन और इजराइल को अमेरिका के हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया और दोनों देशों को सहायता देने पर बात की। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

हमास और रूस अपने पड़ोसी लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं

बाइडन ने कहा कि हमास और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मगर दोनों की मंशा एक है। दोनों अपने पड़ोसी लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका महान राष्ट्र के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। अमेरिका हमास जैसे आतंकवादियों और पुतिन जैसे तानाशाहों को जीतने नहीं दे सकता।

बाइडन ने कहा उनके लिए बंधक बनाए गए अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने फिलिस्तीन प्राधिकरण के राष्ट्रपति अब्बास से भी बात की और दोहराया कि अमेरिका फिलिस्तीनी लोगों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है। बाइडन ने इजराइल और यूक्रेन के संदर्भ में ईरान की भूमिका की आलोचना की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे से पहले पुतिन का US-यूरोप को कड़ा संदेश, PM मोदी संग मुलाकात का बताया एजेंडा, होगी बड़ी डिफेंस डील

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत आने से ठीक पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते मंगलवार को अपने दौरे की प्राथमिकताओं...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...