back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वामी चक्रपाणि की याचिका पर सुनवाई टली

नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा (एबीएचएम) के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि और उसके पदाधिकारियों को पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस याचिका पर 16 मार्च को सुनवाई करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता स्वामी चक्रपाणि की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कहा था कि हिन्दू महासभा को राजनीतिक दल के रूप में मान्यता मिली हुई थी लेकिन निर्वाचन आयोग ने कुछ दिनों के बाद ही ये मान्यता वापस ले ली। याचिका में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष और उसके पदाधिकारियों को मान्यता देकर उन्हें राज्य विधानसभाओं के चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति देने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि हिन्दू महासभा एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है और ये देश की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक है। स्वामी चक्रपाणि एबीएचएम के पहली बार 2006 में अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और उनको 11 नवम्बर 2010 को अध्यक्ष के रूप में मान्यता मिली, लेकिन जनवरी 2011 में निर्वाचन आयोग ने ये मान्यता वापस ले ली। निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ स्वामी चक्रपाणि ने सिंगल बेंच में याचिका दायर की थी, जहां याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने डिवीजन बेंच में याचिका दायर की। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में लगाई याचिका, पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵