back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के बाद एक बार फिर जमेगा रंग, विक्रमशिला महोत्सव में थिरकेंगे क्षेत्रीय कलाकार

जिले में विक्रमशिला महोत्सव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने की। दो दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव का आयोजन आगामी 17 और 18 मार्च किया जा रहा है।

भागलपुर, एजेंसी। जिले के समीक्षा भवन में सोमवार को विक्रमशिला महोत्सव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने की। उल्लेखनीय हो कि दो दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव का आयोजन आगामी 17 और 18 मार्च अंतिचक विक्रमशिला खुदाई स्थल पर किया जा रहा है। आज के इस बैठक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के अलावा पीरपैंती विधायक ललन पासवान और कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

दो साल बाद विक्रमशिला महोत्सव का आयोजित किया जा रहा है
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि विक्रमशिला महोत्सव कोरोना के कारण दो साल बाद आयोजित की जा रही है। उम्मीद है यह कार्यक्रम काफी खुशनुमा माहौल में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एवं अनुमंडल स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक की जा रही है। जल्द इस कार्यक्रम का रुपरेखा तैयार होगा। विधायक ललन पासवान ने कहा कि यह कार्यक्रम विक्रमशिला खुदाई स्थल अंतिचक में आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में बाहर के कलाकारों के साथ-साथ क्षेत्रीय कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। साथ ही साथ कई विभागों के दर्जनों स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵