back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mizoram Election: 40 सीटों पर मतदान शुरू, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने किया मतदान

Aizawl: व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के बीच मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

आइजोल, हि.स.। व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के बीच मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023
मिजोरम की सभी 40 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 40 सीटों पर कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। मिजोरम विधानसभा चुनाव में 8.57 लाख से अधिक मतदाता उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। मिजोरम में 1276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा।

सुरक्षा बलों की तैनाती

कुल 174 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सभी उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी को व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) प्रदान किए गए हैं। मिजोरम के कुल 1,831 नागरिक पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 2,527 विशेष सशस्त्र पुलिस बल (एसएपीएफ) के जवान और 2,700 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों को राज्य भर में तैनात किया गया है। इसके अलावा, मिजोरम रिजर्व होम गार्ड्स (एमआरएचजी) के अतिरिक्त 160 कर्मियों को तैनात किया है। इस प्रकार सुरक्षा बलों की कुल तैनाती 7,200 पुलिस द्वारा बताई गई है।

शांति और सद्भाव बनाए रखने का किया आग्रह

मिजोरम पुलिस ने मिजोरम के लोगों से मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया है। मिजोरम के नागरिकों से जिम्मेदार नागरिकता प्रदर्शित करने के लिए अपना वोट डालने का आग्रह किया है।

मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने डाला वोट

मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने वोटिंग की। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मैं मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने आगे कहा,मुझे लगता है कि मिजोरम में लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

साइबर खतरे बढ़े! ये है ईमेल और वेबसाइट पासवर्ड को सुरक्षित रखने के आसान और असरदार टिप्‍स

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते दिनों साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार करीब 18.3 करोड़ पासवर्ड और यूजर्स...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵