back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब के मुख्यमंत्री को मिली भ्रष्टाचार हेल्पलाइन पर शिकायत

चंडीगढ़, 25 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें हाल ही में शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर एक शिकायत मिली है। ट्वीट कर उन्होंने कहा, मुझे हमारी भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई हेल्पलाइन पर एक शिकायत मिली है। अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए, रिश्वत मांगने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पंजाब में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन 9501 200 200 को अब तक लगभग 20,000 शिकायतें मिली हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश के पास अपने दावे का समर्थन करने के लिए ऑडियो या वीडियो सबूत नहीं है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जालंधर में तहसील कार्यालय के एक लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग और राज्य के संयुक्त सचिव सन्नी अहलूवालिया ने मीडिया को बताया कि सरकार लगातार जनहितैषी फैसले ले रही है और मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विधायकों को पेंशन के फॉर्मूले में बड़ा बदलाव करते हुए विधायकों की कई पेंशन में कटौती के लिए एक विधायक, एक पेंशन का ऐलान किया। अहलूवालिया ने कहा कि मान ने विधायकों और मंत्रियों को मिलने वाली पेंशन के फॉर्मूले में बड़ा बदलाव कर ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब एक विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का फैसला प्रशंसनीय है क्योंकि पंजाब के लोग लंबे समय से विधायकों की कई पेंशन बंद करने की मांग कर रहे थे। अहलूवालिया ने कहा कि इस फैसले से सरकार को पांच साल में करीब 80 करोड़ रुपये की बचत होगी और यह पैसा जनकल्याण पर खर्च किया जाएगा। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...