back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पारा बढ़ने से कुछ ईवी बैटरियां हो सकती हैं प्रभावित : गडकरी

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को फिर से ईवी निर्माताओं को सभी दोषपूर्ण दोपहिया वाहनों को वापस बुलाने के लिए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कुछ ईवी बैटरियां ज्यादा गर्म हो जाने के चलते फट जा रही हैं। यहां रायसीना डायलॉग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घरेलू ईवी उद्योग अभी शुरू हुआ है लेकिन सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानव जीवन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। गडकरी ने दर्शकों से कहा, मार्च-अप्रैल-मई के महीनों में तापमान बढ़ जाता है और ईवी बैटरियों में कुछ समस्या हो सकती है। मुझे लगता है कि यह (उच्च) तापमान की समस्या है। इस बात पर उन्होंने जोर दिया कि सरकार ईवी को जनता के बीच अधिक लोकप्रिय बनाना चाहती है। उन्होंने कहा, हम कोई बाधा नहीं डालना चाहते हैं लेकिन सुरक्षा पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। गडकरी ने पिछले हफ्ते ईवी निर्माताओं को चेतावनी दी थी कि अगर कोई कंपनी लापरवाही बरतती है, तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा और सभी दोषपूर्ण वाहनों को वापस बुलाने का भी आदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा, हमने इन घटनाओं की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है और उपचारात्मक कदमों पर सिफारिशें की हैं। रिपोटरें के आधार पर, हम चूक करने वाली कंपनियों पर आवश्यक आदेश जारी करेंगे। गडकरी ने कहा, हम जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए गुणवत्ता केंद्रित दिशानिर्देश जारी करेंगे। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब देश इलेक्ट्रिक वाहनों की आग और घातक बैटरी विस्फोटों के दौर से गुजर रहा है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से जुड़ी एक और दुखद घटना में, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की घर में चार्ज करते समय बूम मोटर्स के एक ई-स्कूटर में विस्फोट के बाद मौत हो गई। इस घटना में कोटाकोंडा शिव कुमार की पत्नी और दो बेटियां भी गंभीर रूप से झुलस गईं। अब तक देश में तीन ईवी, एक ओला, दो ओकिनावा और 20 जितेंद्र ईवी स्कूटर में आग लग चुकी है, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में घातक आग ने पूरे ईवी उद्योग और उसके हितधारकों को हिलाकर रख दिया है, जिससे सरकार को ईवी निर्माताओं को तुरंत दोषपूर्ण वाहनों को वापस बुलाने का निर्देश देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle ने बड़े स्तर पर छंटनी (Oracle Layoff) करते हुए दुनिया भर में करीब 30 हजार...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵