back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फैक्ट्री के अन्दर फंदे से लटकता मिला मजदूर, जांच में जुटी पुलिस

शनिवार सुबह शव कारखाने के अन्दर फंदे से लटकता पाया गया। यह जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों से सम्पर्क किया और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

कानपुर, एजेंसी। महाराजपुर थाना क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र रूमा स्थित आनंद कंस्ट्रक्शन फैक्ट्री के अन्दर एक मजदूर का शव शनिवार को फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

जांच में जुटी पुलिस
महराजपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह राठौर ने बताया कि पीलीभीत जिले के जहानाबाद उमरसड़ गांव निवासी धर्मेंद्र 35वर्ष परिवार का भरण-पोषण करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र रूमा स्थित आनंद कंस्ट्रक्शन फैक्ट्री में मजदूरी करता था और वहीं रहता था। शनिवार सुबह उसका शव कारखाने के अन्दर फंदे से लटकता पाया गया। यह जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों से सम्पर्क किया और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। उधर खबर मिलते ही धर्मेंद्र के परिजन भी वहां बदहवास हालत में पहुंचे।
थानाध्यक्ष सतीश सिंह राठौर कहना है कि शव फंदे से लटकता मिला है। मौत कैसे हुई, यह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद परिवार की तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵