back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन पांच चीजों के सेवन से कर सकते हैं बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियत्रिंत

अधिकांश लोग बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से काफी परेशान रहते हैं. कोलेस्ट्रॉल जो है कि लीवर से निकलने वाली एक तरह की वसा होती है. वसा हमारे शरीर के निर्माण में काफी सहायक होता है.

कभी-कभी इसका लेवल काफी बढ़ जाता जो बीमारी का रूप ले लेता है. आइये आज आपको बताते हैं इसे कम करने के पांच तरीके, जिसे आप अपने खान-पान में शामिल कर के इसे कम कर सकते है.

control high cholesterol Untitled_design__27_.png

ड्राई फ्रूट्स

बादाम, अखरोट और पिस्ते में पाया जाने वाला फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिये काफी मददगार साबित होते है. इसमे मौजूद फाइबर देर तक पेट भरा रखता है.

लहसुन

लहसुन में कई ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते है. लहसुन के नियमित सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 9 से 15 प्रतिशत तक घट सकता है और हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है.

ओट्स

ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकॉन नामक गाढ़ा चिपचिपा तत्व हमारी आंतों की सफाई करते हुए कब्ज की समस्या को दूर करता है. अगर तीन महीने तक नियमित रूप से ओट्स का सेवन किया जाए तो इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में 5 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है.

सोयाबीन और दालें

सोयाबीन, दालें और अंकुरित अनाज खून में मौजूद एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में लीवर की मदद करते हैं. ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी सहायक होते है.

नीबू

नीबू, संतरा, मौसमी सहित सभी खट्टे फलों में कुछ ऐसे घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो स्टमक (खाने की थैली) में ही बैड कोलेस्ट्रॉल को रक्त प्रवाह में जाने से रोक देते हैं. ऐसे फलों में मौजूद विटमिन सी रक्तवाहिका नलियों की सफाई करता है. इस तरह बैड कोलेस्ट्रॉल पाचन तंत्र के जरिये शरीर से बाहर निकलता है.

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...