back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fatty Liver: फैटी लिवर से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, बचें इन चीजों से वरना होगा नुकसान, अवॉइड करें ऐसे फूड

Natural Remedies For Fatty Liver फैटी लिवर की परेशानी होने पर मरीजों को इन नेचुरल उपायों को करना चाहिए। जानते हैं इनके बारे में।

LIVER 2.png

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फैटी लिवर की समस्या आज के समय में काफी बढ़ गई है। खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी, एक्सरसाइज न करना, लेट से सोना और गलत खानपान की वजह से यह समस्या हो जाती है। फैटी लिवर होने पर इसमें सूजन के साथ इसके आपसास चर्बी भी जमा हो जाती हैं। लंबे समय तक यह समस्या रहने पर हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं। अक्सर लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। दवाइयों के सेवन के साथ इन नेचुरल उपाय करके भी इसे कम किया जा सकता है। यह उपाय करने से फैटी लिवर की समस्या में आराम मिलेगा और शरीर स्वस्थ रहेगा। लिवर सही रहने से पूरा शरीर ठीक से कम करता है।

LOOSE WEIGHT 3.png

वजन कम रखें

वजन कम रखने से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। ज्यादा वजन होने से डायबिटीज होने के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती हैं। ऐसे में नियमित एक्सरसाइज या वॉक के जरिए वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। अधिक वजन के कारण लिवर पर फैट जमा हो सकता है। इस कारण फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है।

LEAVE SUGAR 4.png

चीनी से बचें

फैटी लिवर से बचने के लिए चीनी का कम से कम सेवन करें। चीनी शरीर में कैलोरी को बढ़ाने के साथ लीवर में वसा बनाने वाले एंजाइम को बढ़ाती हैं। इस कारण चीनी के सेवन से फैटी लिवर की समस्या होने के चांसेज बढ़ जाते है। ऐसे में ज्यादा चीनी के सेवन से बचें। 

EAT HEALTHY FOOD 5.png

हेल्दी डाइट

फैटी लिवर से बचने के लिए हेल्दी डाइट का भी सेवन किया जाना चाहिए। हेल्दी डाइट में हरी सब्जियां, मछली, नट्स और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। यह फूड्स खाने से लिवर हेल्दी रहने के साथ फैटी लिवर की समस्या से भी बचाव होगा। मिठाईयां, अधिक शराब, ड्रिंक्स और प्रोस्सेड फूड्स से बचें।

WORKOUT 6.png

व्यायाम करें

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए व्यायाम करना बहुत आवश्यक है। व्यायाम शरीर में सफूर्ति लाने के साथ बीमारियों से भी बचाता हैं। व्यायाम वजन को कम करने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है। व्यायाम के साथ योग भी की जा सकती है। नियमित व्यायाम फैटी लिवर की समस्या से भी बचाव करता है।

DRINK COFFEE 7.png

कॉफी का सेवन करें

कॉफी के सेवन से भी फैटी लिवर की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह मेटाबॉलिक को बढ़ाने के साथ सूजन को भी कम करती है। कॉफी के सेवन से लिवर में फैट कम जमा होता है। लेकिन ध्यान रखें दिन में 1 या 2 कप से ज्यादा कॉफी का सेवन न करें।

फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए इन नेचुरल उपायों को फॉलो करें। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन उपायों को करें। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...