back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health Tips: ये पांच फूड्स आपकी मजबूत हड्डियों के लिए नासूर बन जायेंगे। अभी से करें इन्हे इग्नोर

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कमजोर हड्डियों का कारण सिर्फ कैल्शियम की कमी नहीं होती बल्कि कुछ गलत खाद्य पदार्थ भी होते है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: आप में से अधिकतर लोग अपने शरीर और चेहरे का तो खास ख्याल रखते हैं लेकिन अपनी हड्डियों के बारे में जरा से भी नहीं सोचते हैं। जबकि आपके उठने ,बैठने से लेकर चलने फिरने तक सब कुछ हड्डियों पर ही निर्भर करता है।  एक स्वस्थ जीवन के लिए शरीर का सही ढंग से जितना काम करना जरूरी है उतना ही जरूरी है हमारी हड्डियों का मजबूत होना। जहां पहले के समय हड्डियों में कमजोरी की समस्या 60 की उम्र के आसपास दिखती थी तो वही आज के समय में यह समस्या युवाओं में दिख रही है। इसका सीधा सा कारण है।  आजकल का गलत खान-पान और बिगड़ी जीवनशैली। हड्डियां अगर उम्र से पहले कमजोर हो जाएं तो यह कई बीमारियों को साथ लाती है। इसलिए आपको ऐसे खाद्य पदार्थ से बचना चाहिए।  जो हड्डियों के लिए नासूर बन रहे हैं। हड्डियों में दर्द से बचने और हड्डियों के टूटने से बचने के लिए आपको यह खाद्य पदार्थ कभी नहीं खानी चाहिए। वैसे तो  हड्डियों की मजबूती के लिए क्या खाना चाहिए यह तो आपको पता होगा लेकिन हड्डियों को कमजोर कौन सी चीज बनाती है यह जानने के लिए आपको इस आर्टिकल में हम बताएंगे।

सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक

सॉफ्ट ड्रिंक पीने में तो बहुत अच्छी लगती है और स्वाद भी आता है।  हो सकता है यह शरीर के लिए ठंडक भी पैदा कर दें । लेकिन यह सॉफ्ट ड्रिंक एक साधारण ड्रिंक नहीं बल्कि जहर है।  जो अंदर ही अंदर शरीर को खोखला कर देती है।  हड्डियों को कमजोर बनाने में इसका सबसे बड़ा हाथ है।  यह महिलाओं में हिप फ्रैक्चर को बढ़ा देता है।  सोडा वाली चीज पीने से हड्डियां कमजोर होती हैं।  क्योंकि इसमें कार्बन डाई ऑक्साइड और फास्फोरस फास्फोरस रहता है।  जो शरीर में जाकर हड्डियों को खोखला बनाने काम करता है।  इनके अधिक सेवन से स्कीन का ग्लो गायब हो जाता है और आपकी उम्र से पहले हड्डियां कमजोर हो जाती है।

कैफीन

ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत चाय या कॉफी की चुस्की से होती है। यहां तक की कई महिलाएं तो दिन भर न जाने कितनी बार चाय और कॉफी पीती हैं। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन आपकी हेल्थ के लिए नुकसान पहुंच सकता है और यह हड्डियों को नुकसान कमजोर बनाता है। क्योंकि चाय और काफी में अधिक मात्रा में कैफीन होती है। चाय और काफी में पाए जाने वाला कैफीन शरीर से कैल्शियम को जड़ से कम कर देता है।  जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसलिए आप चाय और काफी यहां तक की चॉकलेट के सेवन से भी आपको परहेज करना चाहिए।

प्रोटीन

ज्यादा प्रोटीन के सेवन  से शरीर में एसिडिटी बनने लगती है।  प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने से  कैल्सियम टॉयलेट के जरिए बाहर निकल जाता है।  इसलिए सीमित मात्रा में ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। ज्यादा प्रोटीन से हड्डियों को नुकसान पहुंचता है।  क्योंकि शरीर में एक क्षमता के अनुसार ही प्रोटीन अब्जॉर्ब होती है जिस भी खाद्य पदार्थ में प्रोटीन ज्यादा पाई जाती हो इसका सेवन बहुत सीमित करें। 

चीनी

चीनी का सेवन भी हड्डियों की हेल्थ के लिए नुकसानदायक माना जाता है। अगर आप चीनी से बने मिठाईयां या किसी अन्य रूप में चीनी का सेवन करते हैं।  तो रुक जाइए । चीनी आपका सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ाती है बल्कि हड्डियों को कमजोर और खोखले भी बनाती है।  ज्यादा चीनी खाने से शरीर के खान-पान की अन्य जरूरी चीज पोषक तत्व ठीक से नहीं मिल पाते। इससे हड्डियां कमजोर होती है। 

फास्ट फूड

आज की दुनिया और युवा पीढ़ी अच्छे और पौष्टिक भोजन को छोड़कर फास्ट फूड जैसे चटपटे खाने की ओर अग्रसर है। यह  फास्ट फूड इतना नुकसानदेय होता है।  इसके सेवन से  शरीर में कई बीमारी  जन्म ले लेती है। और  आपकी हड्डी को भी धीरे-धीरे कमजोर करता   रहता है। मार्केट में मिलने वाले मैगी ,चाऊमीन ,पिज़्ज़ा बर्गर आदि चीजों से परहेज करना चाहिए। अधिक फास्ट फूड के सेवन से आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगेंगे। 

ऐसे ही और जानकारिओं के लिए क्लीक करिये Health And Fitness Tips in Hindi

Advertisementspot_img

Also Read:

मौसम बदलते ही बीमार न पड़ें! अपनाएं ये 3 हेल्थ टिप्स, रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है तो दोपहर में...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵