back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र के कांग्रेस विधायक ने की खुर्शीद को पार्टी से बाहर करने की मांग

बैतूल, 14 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ पार्टी के भीतर से भी आवाज उठने लगी है। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से कांग्रेस विधायक निलय डागा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग किए जाने के साथ कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। वहीं, कंगना रानौत पर देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। कांग्रेस विधायक डागा ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए अपनी ही पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई पुस्तक को लेकर जमकर बरसे और कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है। डागा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कंगना रानौत को भी मानसिक विकलांग बताते हुए पागल खाने भेजने और देशद्रोह का मामला दर्ज करने की बात कही। डागा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशनहुड इन अवर टाइम्स में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन बोको हरम और आईएसआईएस के जेहादी इस्लाम से करना दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्हें पार्टी से निकाला जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक निलय डागा ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने जो लिखा है, वे इसे गलत मानते हैं। वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे, क्योंकि हिंदू कभी आतंकवादी हो ही नहीं सकता। हिंदू धर्म में आतंक नहीं सिखाया जाता। विधायक निलय डागा ने पत्रकारवार्ता के दौरान यह भी कहा कि एक तरफ भाजपा हिन्दुत्व की रक्षा करने का दंभ भरती है वहीं दूसरी ओर भाजपा की सरकार में ही हिंदुओं के त्यौहारों पर रोक लगाई जा रही है। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने भी खुर्शीद पर कार्रवाई करने का समर्थन किया। उन्होंने दो टूक कहा कि इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर बैतूल से लेकर खेड़ी ताप्ती तक धूमधाम के साथ चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। भले ही इसके लिए उन्हें जेल क्यों न जाना पड़े। उन्होंने कहा, मेरा चुनरी यात्रा निकालने का 11 साल का संकल्प है और हर साल की तरह चुनरी यात्रा निकलेगी प्रशासन चाहे तो मुझ पर कार्रवाई करे या जेल भेज दे। हम हमारे त्योहार उत्साहपूर्वक मनाएंगे। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵