back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बढ़ती गर्मी में बारिश से फैल रहा Viral Infection, जिसे दूर करने के लिए आहार में शामिल करे ये ड्रिक्स

गर्मी में बारिश होने पर इंफेक्शन के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना जरूरी है। जिसे मजबूत करने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक की लेनी चाहिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों में बारिश होने पर वायरल इंफेक्शन के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, और आजकल वायरल इंफेक्शन तो काफी तेजी से फैला भी हुआ है जिसमें इस मौसम में गर्मी और नमी के कारण, बैक्टीरिया और वायरस तेजी से बढ़ते हैं। पसीना और धूल-मिट्टी के कारण साफ-सफाई बनाए रखना भी मुश्किल होता है जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाए रखने आप अपने डाइट में शामिल करे कुछ इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक जिसे पीकर आप इंफेक्शन से बच सकते है। 

गर्मियों में होने वाले वायरल इंफेक्शन से बचने के इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना जरूरी है इसलिए आज इस आर्टिकल से जानेगें इम्यून सिस्टम को मजबूत करने पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ड्रिंक्स के बारे में जो हमारे बॉडी को रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते है। आइए जानते है उन पोषक से भरे ड्रिंक के बारे में। 

इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक 

हल्दी वाला दूध

अपने शरीर को हर वायरस और बीमारी से बचाने आपको अपने खाने के साथ हल्दी वाला दूध भी पीना चाहिए, इससे हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते है व सारे शरीर में जमें गंदगी को दूर करते है। इसके लिए आपको गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पका देना है इसके बाद गैस से उतारकर इसमें शहद या गुड़ स्वादानुसार मिला ले। इसे अच्छे से मिक्स कर के हल्का गर्म ही पिएं।

आंवला और अदरक का जूस

विटामिन सी का सोर्स आंवला और अदरक का जूस, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण पावरफुल बनाते है इसके लिए आप दो आंवला को काटकर इसमें आधा इंच अदरक का टुकड़ा मिक्स कर एक ग्लास पानी मिक्सकर पीस ले इसे छानकर इसमें शहद मिला पी ले। 

तुलसी का काढ़ा

एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण से भरपूर तुलसी का काढ़ा जो हमारे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसे बनाने 10-12 तुलसी की पत्तियां के साथ 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 कप पानी और शहद लें। इन सब को उबाल कर इसमें ऊपर से शहद मिक्सकर पी ले कभी भी किसी भी चीज में शहउ को मिलाकर पकाना नही है इससे वो अमृत के बजाय जहर का काम करेगा। 

बीटरूट और गाजर का जूस

विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बीटरूट और गाजर का जूस, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं। इसे बनाने के लिए एक मीडियम बीट रूट को 2 गाजर, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 गिलास पानी नींबू का रस मिक्सकर पीसकर छान ले इसे आइस डाल या ठंडे पानी में ब्लेंड कर पी ले।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵