back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मार्केट में मिलने वाले घी में होता है मिलावट का खतरा, ये है घर पर ही घी बनाने का आसान तरीका

देसी घी न सिर्फ खाने के टेस्ट को बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है, लेकिन आजकल मार्केट में असली देसी घी मिलना बहुत ही मुश्किल है। तो आइये आपको बताते हैं घर पर देसी घी कैसे बनाते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए आप सभी अपने घर में देसी घी का इस्तेमाल तो जरूर करते होंगे। वहीं पूजा पाठ और व्रत के खानों में तो देसी घी का प्रयोग अनिवार्य ही है। देसी घी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है, पर आजकल मार्केट में शुद्ध घी मिलना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि आजकल शुद्ध घी के नाम पर नकली घी ही बड़ी तादात में बाजार में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।

नकली घी आपकी सेहत को कितना नुकसान पंहुचा सकते हैं इसका शायद आपको अंदाज़ा भी नहीं है। तो अगर आप अपनी सेहत को नहीं बिगड़ना चाहते तो घर में देसी घी बनाने के ये उपाय जरूर पढ़ें।

मलाई से घी निकालना 

घर में मलाई से घी निकलना बेहद ही आसान है। इसके लिए आप एक हफ्ते के दूध की मलाई को छान लें और उसे फ्रीज में स्टोर कर लें। ध्यान रहे फूल क्रीम वाले दूध की मलाई अच्छी निकलेगी। उसके मलाई को भगोने में निकलकर गैस पर धीमी आंच पर चढ़ा दें, ताकि मलाई जल्दी ही पिघल जाए। उसके कुछ ही देर बाद ही आप देखेंगे मलाई से घी निकलने लगेगी। आपको मलाई को किसी बड़े चम्मच से तब तक चलाना है जब तक उसमे से पूरी घी निकल न जाये। जैसे ही घी तैयार हो जाये उसे चम्मच से छान कर किसी बोतल में भर दें और रोजाना अपने खाने में इस शुद्ध देसी घी का ही इस्तेमाल करें। 

मलाई से बने मक्खन की घी 

ये तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको मलाई इक्कठा करके मिक्सर में डालना है और फिर उसमें 2-4 आइस क्यूब डाल देने हैं। मिक्सी को नार्मल स्पीड में चला दें। उसके बाद मलाई से मक्खन अलग हो जायेगा। मक्खन को किसी बड़े बर्तन में निकलकर गैस पर रख दें और बड़े चम्मच से चलाते रहें, ताकि घी मक्खन से अलग हो जाये। 

ये हैं घी के फायदे 

घी का रोजाना इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। देसी घी का इस्तेमाल अगर हम हरी सब्जी बनाते वक़्त करते हैं स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही उसका पोषण भी बढ़ जाता है। इसके अलावा घी का इस्तेमाल रोटी और दाल में भी किया जाता है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। 

घी का नुकसान 

देसी घी का रोजाना इस्तेमाल फायदे के साथ साथ नुकसानदायक भी होता है। प्रतिदिन घी खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है और हृदय संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा ये आपका वजन भी तेजी से बढ़ाता है 

हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें –

Advertisementspot_img

Also Read:

पतंजलि पर घटिया गाय का घी बेचने का आरोप, कोर्ट ने ठोका जुर्माना; कंपनी ने आदेश को बताया त्रुटिपूर्ण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर घटिया गुणवत्ता का गाय का घी बेचने का आरोप लगा है।...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵