back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में मंत्री की पदयात्रा, पोस्टर में सिंधिया की तस्वीर न होने पर कांग्रेस का तंज

ग्वालियर/भोपाल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी कार्यशैली के कारण चर्चाओं में रहते हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है, अब वे प्रदेश की खुशहाली के लिए पदयात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उनके स्वागत में लगे पोस्टर में सिंधिया की ही तस्वीर नजर न आने पर कांग्रेस तंज कस रही है। प्रदेश की खुशहाली एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य को लेकर तोमर ने सोमवार को चार दिवसीय पदयात्रा शुरू की। कोटेश्वर मंदिर से शुरू हुई इस पदयात्रा में तोमर मां पीताम्बरा शक्तिपीठ दतिया पहुंचकर सभी की समृद्धि के लिये पूर्जा-अर्चना करेंगे। इस पदयात्रा के दौरान विद्युत समस्या निवारण शिविर भी लगाये जा रहे हैं। मंत्री तोमर पदयात्रा के दौरान जन-चैपाल लगाकर आमजन की विद्युत की समस्याओं को सुन रहे है। उन्होंने चौपाल में जमीन पर बैठकर आमजन की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। मंत्री तोमर के स्वागत में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए है। इनमें कई पोस्टर ऐसे हैं जिनमें सिंधिया की तस्वीर नहीं है। तोमर राजनीति में सिंधिया के करीबी माने जाते हैं और इसी के चलते कांग्रेस के प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने तंज कसा है और एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है, इन दिनों सिंधिया समर्थक (भाजपा नहीं) मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ग्वालियर में अपनी धार्मिक पदयात्रा पर हैं, होना भी चाहिए पर चर्चा-ए-आम है कि इस यात्रा, चौपाल के पोस्टर में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मौजूद हैं! महाराज नदारद, क्या कहें?? –आईएएनएस एसएनपी/

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵