back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु में अब मास्क लगाना अनिवार्य, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

चेन्नई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और उल्लंघन करने वालों को 500 रुपये जुर्माना देना होगा। विभाग ने कहा कि देश में विशेष रूप से दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। तमिलनाडु में भी पिछले कुछ दिनों में ताजा मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई है। विभाग ने पहले संक्रमणों की संख्या में गिरावट के बाद मास्क अनिवार्यता वापस ले ली थी। तमिलनाडु में गुरुवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। आईआईटी मद्रास के 12 छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए और संस्थान को गुरुवार को कोरोना जोन घोषित किया गया था। हालांकि, गिंडी सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार लेने के बावजूद छात्रों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था। आईआईटी मद्रास के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि जब वे गिंडी सरकारी अस्पताल में छात्रों को भर्ती करने के लिए तैयार थे, तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि छात्रों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...